फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: करणी सेना ने कोतवाली में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Sun, 30 Mar 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कोतवाली नगर में ज्ञापन देते श्रीराजपूत करणी सेना के पदा​धिकारी। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने रविवार को नगर कोतवाली में प्रदर्शन कर राणा सांगा पर टिप्पणी करने व समाज में नफरत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। श्री राजपूत करणी सेना के मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह शिवा की अगुवाई में नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष ने कहा, सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन की ओर से राणा सांगा को लेकर दिया गया बयान बहुत ही निंदनीय है। उनके बयान के विरोध में प्रदर्शन करने गए करणी सेना के पदाधिकारियों पर पथराव किया गया। ऐसे में सपा सांसद व उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गोंडा में भी कुछ लोग राणा सांगा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। जिनके खिलाफ मुकदमा तो लिखा गया, लेकिन गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई। समाज में नफरत फैलाने वालों को जेल में डाल देना चाहिए। इस दौरान शुभम सिंह, प्रतीक सिंह, विक्की सिंह, अरविंद सिंह, शिवांक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें