फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आग लगने से गैस सिलिंडर फटा, 10 बकरियां जिंदा जलीं

Sun, 30 Mar 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नवाबगंज के रामापुर गांव में आग से जला घर। -संवाद
विज्ञापन
टिकरी/नवाबगंज(गोंडा)। नवाबगंज के रामापुर भगाही गांव में रविवार भोर संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर में आग लग गई। इस दौरान छप्पर के नीचे पांच बच्चों के साथ सो रहीं गुड़्डू सैनी की पत्नी रेखा देवी ने किसी तरह भागकर जान बचाई। भीषण आग के चलते छप्पर में रखे सिलिंडर में धमाका हो गया। इससे छप्पर के नीचे बंधी 10 बकरियां जिंदा जल गईं। लाखों रुपये की गृहस्थी का सामान भी जल गया।
विज्ञापन

रामापुर निवासी गुड्डू सैनी ने बताया कि सोमवार रात वह खेत की सिंचाई करने गए थे। इस दौरान पत्नी रेखा देवी, बच्चों सोनू, सुमित, अंकित, शिवानी और रोहित फूस के घर में सो रहे थे। भोर चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई। इस दौरान आंच लगने पर पत्नी रेखा आनन-फानन बच्चों को लेकर बाहर भाग निकलीं। मगर लपटों ने पूरे घर को चपेट में ले लिया।
इस दौरान छप्पर के नीचे रखा सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गुड्डू ने बताया कि छप्पर के नीचे दस बकरियां बंधी थीं, सभी जिंदा जल गईं। घर में रखा सारा सामान भी जल गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विक्रांत सिंह ने बताया कि आग फैलने से लोग दहशत में आ गए थे। हालांकि दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद मुहैया कराई जा रही है। लेखपाल को बुलाकर सर्वे कराया जा रहा है। वहीं, रेखा देवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिश में आग लगाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
लाखों का सामान जला
खोड़ारे (गोंडा)। दरियापुर गांव में शनिवार रात करीब 12 बजे अजय श्रीवास्तव के छप्पर के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। छप्पर के घर में रखा अनाज, कपड़े सहित अन्य सामान व बाइक भी जल गई। प्रधान प्रतिनिधि शब्बू खान ने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, रविवार भोर चार बजे पड़री हाथीराय गांव में सेतु वर्मा के छप्पर में आग लग कई। इसमें करीब 15 हजार रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें