फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में करननाथ व नसीम प्रथम

Tue, 10 Nov 2015 11:32 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय 19वीं जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। डिस्कस थ्रो में करन नाथ व नसीम अहमद ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के विजई खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय स्पोर्टस स्टेडियम में मंगलवार को हुए जूनियर बालक वर्ग के डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में करन नाथ प्रथम, आनंदराज द्वितीय व अनीस तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में नसीम को पहला, विमलेश को दूसरा और आमिर अहमद को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


जूनियर बालक वर्ग में हनुमत नाथ ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ में अपना दबदबा कायम किया। महफूज आलम को द्वितीय व करन नाथ ने तृतीय स्थान अर्जित किया।

400 मीटर दौड़ में इमरान अली प्रथम, राजीव नाथ द्वितीय व हनुमत नाथ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में दीपक श्रीवास्तव ने पहला, गुल मोहम्मद ने दूसरा और आलोक कुमार को तीसरा स्थान मिला।

जूनियर बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पारुल कश्यप ने प्रथम, तनु प्रिया ने द्वितीय व रिसिका यादव को तृतीय स्थान मिला।

गोला फेंक में जूनियर वर्ग के राजन, दीपक गुप्ता व अरमान अली को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। सीनियर वर्ग में सत्य नरायन को प्रथम, नसीम को द्वितीय व सत्य प्रकाश यादव को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन


सब जूनियर वर्ग के बालकों की 100 मीटर दौड़ में लवकुश यादव ने प्रथम, महावीर नाथ ने द्वितीय व आसिफ अली ने तृतीय और 200 मीटर दौड़ में श्रेया सिंह ने प्रथम, शिवनी सिंह ने द्वितीय व अंकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें