भाजपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देते जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी व अन्य।
गोंडा। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में ओबीसी मोर्चा की ओर से श्रद्धांजलि सभा और संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि कल्याण सिंह राम मंदिर आंदोलन के नायक और सेवा-सुशासन के प्रतीक थे।
उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने बाबरी ढांचे को मां भारती के माथे पर कलंक माना था। सनातन और हिंदू धर्म की रक्षा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए सभी के विकास के लिए काम कर रहे हैं।
केके श्रीवास्तव, जिला महामंत्री रंजीत बाबा और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीना राय ने भी कल्याण सिंह के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। संचालन ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रिंस चौरसिया ने किया। समापन राजाबाबू गुप्ता ने किया। संयोजक श्याम सुंदर मौर्य रहे। इस दौरान सूर्य नारायण तिवारी, अर्जुन तिवारी, हरीश शुक्ल, विवेकमणि श्रीवास्तव, धर्मेंद्र चौहान, रवींद्र कश्यप, आशीष त्रिपाठी, राजेश तिवारी, जितेंद्र पांडेय, विष्णु पांडेय, नंद किशोर नंदू, विद्याभूषण द्विवेदी, अमर पाठक आदि मौजूद रहे।