फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: काजल और निधि की जोड़ी ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्नोहरपुर (गोंडा)। विश्नोहरपुर गांव के इंडोर स्टेडियम में चल रहे अवध बैडमिंटन प्राइजमनी चैंपियनशिप में गर्ल्स सिंगल में विजेता का खिताब बस्ती की तनिशा सिंह ने हासिल किया। सुल्तानपुर की काजल राज उपविजेता रहीं। वहीं बालक अंडर-15 में अयोध्या के दिव्यांश सिंह विजयी रहे। शिवांश मिश्रा को उपविजेता का सम्मान मिला। डबल्स के फाइनल में काजल राज व निधि राज की जोड़ी ने बस्ती के प्रीतिपाल और खुशी मल्होत्रा को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पुरुषों के सीनियर 40 प्लस में अयोध्या के अभिषेक और भानु की जोड़ी ने बाराबंकी के कृष्ण गोपाल और बलवीर सिंह को पहले सेट में 21-15 और दूसरे सेट में 21-12 से पराजित करते हुए फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। पुरुषों के 50 प्लस का फाइनल मैच बहराइच के राजेश और सोलंकी व गोरखपुर के धीरेंद्र और विपिन के मध्य खेला गया। इसमें बहराइच की जोड़ी ने सीधे दो सेटों में प्रतिद्वंदी टीम को हराकर फाइनल जीत लिया। विजेता खिलाड़ियों को सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र और चेयरमैन सत्येंद्र सिंह भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के संचालन में अभय मोटवानी, महेश प्रताप सिंह, महेंद्र मिश्रा, सोनू सिंह, पिंकल सिंह, सुधीर यादव सहयोगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें