फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसरगंज: मतदान केंद्रों में लगी कतारें, भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह पहुंचे वोट डालने, रोचक है मुकाबला

Mon, 20 May 2024 09:09 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, गोंडा

सार

कैसरगंज में वोटिंग जारी है। भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह यहां वोट डालने पहुंचे। उनके साथ विधायक प्रतीक भूषण सिंह, उनकी मां पूर्व सांसद केतकी सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
वोट देने जाते भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैसरगंज में वोटिंग जारी है। भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह यहां वोट डालने पहुंचे। उनके साथ विधायक प्रतीक भूषण सिंह, उनकी मां पूर्व सांसद केतकी सिंह भी मौजूद रहीं। कैसरगंज सीट पर मुकाबला रोमांचक है। यहां पर भाजपा ने बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे को दिया। 

विज्ञापन


कैसरगंज में सुबह से मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। सपा और भाजपा दोनों ने कल देर रात तक चुनावी तैयारियां कीं। बूथ पर भी दोनों दलों के प्रतिनिधि मुस्तैद दिखे। 

उतरौला में वोटरों में दिखा उत्साह 
 गोंडा संसदीय क्षेत्र के लिए जिले के उतरौला विधानसभा में सुबह सात बजे से ही बूथों पर मतदान का जोर दिखा। बूथों पर लंबी लाइनें साढ़े सात बजे लग गईं। क्षेत्र के उतरौला कस्बे और सादुल्लाहनगर में गजब का उत्साह रहा। रेहरा बाजार और पेहर बजार क्षेत्र के बूथों पर मतदाताओं का जोश दिखा। सुबह नौ बजे तक 12 फीसदी के करीब मतदान का दावा प्रशासन ने किया है। फिलहाल बूथों पर मतदाताओं की कतार बढ़ती जा रही है। युवाओं और महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग भी पूरे उत्साह से लबरेज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेया वर्मा ने डाला वोट

गोंडा प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने डाला वोट। - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी की महिला सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोंडा से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने अपनी मां सुधा वर्मा बहन तान्या वर्मा के साथ बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें