नवाबगंज। कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। मुलाकात के दौरान सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास एवं जनहित के मुद्दों को रखा।
सांसद ने क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है।
गृह मंत्री ने सांसद द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सांसद ने गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।