फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीना मंत्री व जिलाध्यक्ष ने जाना पूर्व नगर अध्यक्ष का हाल 17-43-10

विज्ञापन
गोंडा के नबाबगंज में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष पर हमले के बाद कुशल क्षेम जानने पहुंचे कैबिनेट मं - फोटो : GONDA
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष हरिगोपाल रस्तोगी पर बम से हुए हमले के बाद शुक्रवार को भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सूर्यनरायन तिवारी व सूबे के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री पूर्व नगर अध्यक्ष के पड़ाव स्थित आवास पर पहुंचे और उनका हाल जाना। समाज कल्याण मंत्री ने पूर्व नगर अध्यक्ष की सुरक्षा के लिए उनके आवास पर सुरक्षा गार्ड लगाने के लिए कोतवाल को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष पर 27 नवंबर की रात बस से हमला कर दिया गया था। जिसमें वह घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली। मगर हमलावरों को नहीं पकड़ सकी। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सूर्यनरायन तिवारी व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री शुक्रवार की सुबह रस्तोगी के आवास पर पहुंचे और उनका हाल जाना। समाज कल्याण मंत्री ने कोतवाल को पूर्व नगर अध्यक्ष के आवास पर सुरक्षा गार्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें