डुमरियाडीह। शीतला देवी शिक्षण संस्थान हथिनाग में बुधवार को 71वें जनपदीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ एडीएम आलोक कुमार व डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने संयुक्त रूप से किया। एडीएम ने पिछले वर्ष की विजेता रहीं बेलसर की छात्रा साहनी, कटरा बाजार की काजल व नगर पालिका नवाबगंज की अंजली यादव को मशाल सौंपकर प्रतियोगिता का आगाज किया।
बालिका सीनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में नगर पालिका कन्या इंटर काॅलेज नवाबगंज की छात्रा ज्योति यादव को प्रथम, सुभाष इंटर काॅलेज उमरीबेगमगंज की सोनम को द्वितीय तथा एपी इंटर कॉलेज मनकापुर की संगीता यादव को तृतीय स्थान मिला। जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में एमडीबीएस बेलसर की साहनी प्रथम, जीवी मेमोरियल गोंडा की सौम्या द्वितीय व डीएवी इंटर काॅलेज नवाबगंज की विनीता यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सुभाष इंटर काॅलेज उमरीबेमगंज की सीमा प्रथम, नगर पालिका इंटर काॅलेज नवाबगंज की रुचि द्वितीय तथा ज्योति यादव तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर ब्लॉक वर्ग में जिगर इंटर कॉलेज के अब्दुल्ला खान प्रथम, सिराज अहमद द्वितीय तथा सुभाष इंटर काॅलेज उमरी के शौर्य प्रताप सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
सीनियर बालक वर्ग में सुभाष इंटर काॅलेज के कमलेश प्रथम, कृषक समाज काॅलेज के अखिलेश कुमार द्वितीय तथा एमडीबीएस बेलसर के सत्यम शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
शीतला देवी इंटर काॅलेज की छात्रा अंशिका सिंह व आयुषी सिंह ने सरस्वती वंदना तथा निकिता, अंशिका यादव, वैष्णवी सिंह व मधु चौहान ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। खेल का संचालन क्रीड़ा सचिव राजेश पांडेय ने किया। कार्यक्रम में राधामोहन पांडेय, विनय तिवारी, मेजर राजेश द्विवेदी, अजीत सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह, रणजीत सिंह, प्रधानाचार्य राममूर्ति गुप्ता, बलवंत सिंह, पवन शुक्ल, सर्वजीत सिंह, सविता सिंह, संजय सिंह, घनश्याम ओझा आदि मौजूद रहे।