फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों से नाराज किशोर नदी में कूदा, तलाश जारी

Sat, 10 Sep 2016 11:50 PM IST
गोंडा
विज्ञापन
राप्ती नदी के किनारे मौजूद ग्रामीण व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
किसी बात को लेकर घर से नाराज एक किशोर शुक्रवार शाम गांव के निकट राप्ती नदी में कूद गया। पुलिस तथा परिवारीजन किशोर की तलाश में जुटे हैं। 24 घंटे बाद भी किशोर का कोई पता नहीं चल सका है। परिवारीजन तथा क्षेत्रीय लोग किशोर की तलाश में प्रशासन द्वारा लापरवाही बरते जाने का आरोप लगा रहे हैं। लोगों ने डीएम तथा एसपी से किशोर की तलाश में तेजी लाए जाने की मांग की। 

बलरामपुर देहात थानाध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि कलंदरपुर निवासी उदयभान का 14 वर्षीय पुत्र सुखदेव शुक्रवार शाम सात बजे घरवालों से किसी बात पर नाराज हो गया। गुस्से में आकर सुखराज गांव के निकट बह रही राप्ती नदी में कूद गया।
विज्ञापन


घटना के समय से ही परिवारीजन तथा पुलिस सुखराज की तलाश कर रहे हैं। स्टीमर तथा स्थानीय गोतखोरों को भी सुखराज की तलाश में लगाया गया है। शनिवार शाम तक सुखराज की तलाश जारी थी लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था।

किशोर के पिता उदयभान, ग्राम प्रधान विजय प्रताप शुक्ला तथा क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य व भाजपा के जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू ने शनिवार को पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इन लोगों का आरोप है कि किशोर की तलाश में पुलिस तथा प्रशासन घोर लापरवाही बरत रहा है।

तलाश में लगाए गए स्टीमर में पर्याप्त तेल न होने के कारण किशोर की तलाश नहीं हो पा रही है। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम इन्द्रभूषण वर्मा मात्र 5 मिनट रुककर वापस चले आए। पुलिस संसाधनों के अभाव में तमाशबीन बनी हुई है।
विज्ञापन


स्थानीय गोताखोर भी प्रशासनिक लापरवाही के चलते किशोर की तलाश नहीं कर पा रहे हैं। आलम यह है कि नदी के किनारे लोग खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं। देहात थानाध्यक्ष 24 घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे। इन लोगों ने डीएम तथा एसपी से किशोर की तलाश के लिए पर्याप्त संसाधन तथा सरकारी गोताखोर लगाने की मांग की है। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें