खोड़ारे। औसानी बुजुर्ग गांव में रविवार रात चोर छत के रास्ते एक घर में घुसे चोर 12 लाख रुपये के जेवर व 27 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। वारदात के समय परिवार के सदस्य सो रहे थे।
औसानी बुजुर्ग गांव निवासी सिगर बेगम ने बताया कि शनिवार रात परिवार के सभी लोग भोजन करने के बाद बरामदे में सो गए थे। देर रात सीढ़ी लगातर छत पर चढ़े चोर घर में उतरे और अटैची, बॉक्स और ट्रॉली बैग उठा ले गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। तलाश करने पर घर के उत्तर दिशा में गन्ने के खेत में दोनों बॉक्स और ट्रॉली बैग खाली पड़े मिले। उसमें रखे 12 लाख रुपये कीमत के जेवर व बीमा की किस्त जमा करने के लिए रखे 27 हजार रुपये चोरी हो गए थे।
थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।