फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आठ अक्तूबर व 18 नवंबर को होगी ग्रीन ओलंपियाड परीक्षा

Mon, 03 Aug 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के कक्षा चार से 12 तक के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संबंधी ज्ञान और जागरूकता परखने का अवसर मिलेगा। ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान की ओर से आयोजित ग्रीन ओलंपियाड-2026 की परीक्षा आठ अक्तूबर और 18 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों व माध्यमिक विद्यालयों के करीब 10 हजार छात्र-छात्राओं ने 31 जुलाई तक परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। जिले के 2609 परिषदीय तथा 512 माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे। ग्रीन ओलंपियाड का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन के प्रति वैज्ञानिक सोच विकसित करना है। परीक्षा में पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिकी एवं जैव विविधता सहित अन्य विषयों से जुड़े 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि ग्रीन ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही प्रतिभा निखारने का भी प्रभावी माध्यम हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें