फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मंदिर में लक्ष्मी प्रतिमा से 50 हजार के आभूषण चोरी

विज्ञापन
गरीबी टोला में चोरी के मामले में जानकारी लेते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
मसकनवा। कस्बे के गरीबी टोला स्थित हजारीलाल मुनीब मंदिर के सामने स्थापित लक्ष्मी प्रतिमा से बुधवार रात चोर आभूषण और नकदी चुरा ले गए। प्रतिमा के श्रृंगार में लगी चांदी की पायल, सोने की नथुनी और रुपयों की माला चोरी कर ली। चोर दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी भी ले गए।
विज्ञापन


लक्ष्मी प्रतिमा स्थापना कमेटी के अध्यक्ष बृजेश साहू ने बताया कि धनतेरस के दिन प्रतिमा स्थापित की गई थी। भक्तों की मनौती पूरी होने पर चढ़ाए गए आभूषणों से माता का शृंगार किया गया था। बुधवार को मंदिर में भंडारा भी हुआ था। देर रात तक लोग जाग रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह प्रतिमा के पास पहुंचे तो आभूषण और रुपयों की माला गायब मिली। दानपात्र भी टूटा हुआ था। बृहस्पतिवार को प्रतिमा का विसर्जन होना था।


कमेटी के अनुसार, चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 50 हजार रुपये और दानपात्र में रखी 15 हजार रुपये की नकदी थी। सूचना पर इंस्पेक्टर उमेश कुमार और मसकनवा चौकी प्रभारी अभिनव भारत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर उमेश कुमार ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें