फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो घरों से लाखों के गहने व नकदी चोरी

Sat, 28 Dec 2024 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। कोतवाली क्षेत्र के झलहा अशरफपुर में शुक्रवार देररात शातिरों ने शुक्रवार की रात दो और घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। गांव निवासी अमरेश कुमार तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चों सहित लखनऊ में रहकर नौकरी करते हैं। गांव के घर पर बुजुर्ग पिता विनोद कुमार तिवारी व माता उषा तिवारी रहती हैं। शुक्रवार की रात चोर छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते से घर में आ गए और कमरे का ताला और आलमारी का लॉकर तोड़ दिया। इसके बाद बक्से में रखी 15 हजार नकदी, दो जोड़ी पावजेब, चार जोड़ी पायल, तीन जोड़ी सोने की चेन, दो जोड़ी झुमकी, तीन जोड़ी कान की बाली, एक बिंदिया आदि अज्ञात चोर उठा ले गए। रात्रि दो बजे मां की नींद खुली तो दरवाजा खुला देखकर शोर मचाया। इस बीच दो चोर भागते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

इसी गांव के ही भगेलू व उनके भाई पवन कुमार ने भी तहरीर देकर बताया कि उसके घर के पीछे लगे चैनल के रास्ते से चोर घर में घुस आए। दोनों भाई के कमरे का ताला तोड़ कर कमरों में रखे एक बॉक्स, तीन अटैची, एक बड़े बैग के ताले को तोड़ कर 32 हजार नगदी, सोने का झाला, सीकड़, पावजेब, करधन, नथुनी, झुमकी चोर उठा ले गए हैं। कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि पीड़ितों के तहरीर पर मामले की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें