फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण में जेई व एसई तलब

Thu, 17 Sep 2015 11:31 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घटिया निर्माण की शिकायत पर गुरुवार को मुख्य अभियंता हर्ष मुंशी ने वर्कशॉप के निर्माणाधीन शेड में छापेमारी की। जहां उन्हें बाउंड्रीवाल में प्रयुक्त निर्माण सामग्री बेहद खराब मिली। इस पर मुख्य अभियंता ने नमूने के तौर पर बाउंड्रीवाल में लगाई जाने वाली कुछ ईंटों के साथ ही बनाए गए मसाले को नमूने के तौर पर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


बता दें कि बिजली दफ्तर परिसर में मरम्मती ट्रांसफार्मरों को रखने के लिए अलग से एक शेड का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए लाखों रुपये की लागत से शेड की बाउंड्रीवाल तैयार की जा रही है। जिसका काम बीते एक पखवारे से लगातार जारी है।

बाउंड्रीवाल के निर्माण में घटिया मसाले व पीली ईंटों से लेकर दोयम दर्जे की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। गुरुवार को इसी शिकायत पर मुख्य अभियंता देवीपाटन क्षेत्र हर्ष मुंशी निर्माणाधीन शेड में छापेमारी की। जहां उन्हें चल रहा निर्माण कार्य बेहद खराब मिला।
विज्ञापन


इस पर मुख्य अभियंता ने नमूने के तौर पर बाउंड्रीवाल में प्रयुक्त ईंटों के साथ सीमेंट-बालू के मिक्चर (मसाले) को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए चीफ इंजीनियर हैडिल एसके शाह को पत्र भेज टीएसी जांच की सिफारिश की है।

वहीं मुख्य अभियंता हर्ष मुंशी से मिली इसकी शिकायत पर चीफ इंजीनियर हैडिल ने पूरे मामले में जेई से लेकर एसई तक को तलब कर उन्हें तत्काल मामले में कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें