फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर बाग कांड के दोषियों को मिले कठोर सजा

Fri, 24 Jun 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे पंकज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के जवाहर बाग कांड को बाबा जय गुरुदेव के आश्रम से जोड़ा जाना गलत है। मानवता के दुश्मनों एवं उपद्रवियों का जय गुरुदेव आश्रम से कभी कोई संबंध नहीं रहा है। बाबा जय गुरुदेव ने हमेशा सत्य, अहिंसा व प्रेम का संदेश दुनिया को दिया है।
विज्ञापन


यह बातें शुक्रवार को जन जागरण यात्रा के दौरान चरनगहिया गांव पहुंचे जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा अध्यक्ष पंकज यादव ने सत्संगियों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सभी जीवों के अंदर ईश्वरीय शक्ति का वास है, इसलिए मनुष्य को जीव हत्या नहीं करनी चाहिए।

सभी मानव शाकाहारी बनें। प्रकृति ने सभी जीवों के लिए अलग-अलग भोजन की व्यवस्था की है। शाकाहार, सदाचार व मद्य निषेध को लेकर 50 दिवसीय जन जागरण यात्रा पर पूर्वांचल की धरती पर निकले पंकज यादव ने कहा कि मथुरा के जवाहर बाग में हुई घटना से जय गुरुदेव संगत का कोई लेना-देना नहीं है। इस कांड के दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से शाकाहारी व सदाचारी बनने की अपील की। पंकज ने लोगों से 21 जुलाई गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित भंडारे में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह यात्रा के दौरान प्रदेश के 50 जिलों का भ्रमण कर लोगों को बाबा जय गुरुदेव का संदेश देंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें