फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा होकर चलेगी जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन

Fri, 03 Apr 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे प्रशासन ने गोंडा होकर छपरा-जम्मूतवी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे गोंडा के यात्रियों को राहत मिलेगी। इस ट्रेन का संचालन छह अप्रैल से 13 जुलाई तक 15 फेरों में किया जाएगा।
विज्ञापन

विशेष ट्रेन (05193) प्रत्येक सोमवार को छपरा से दोपहर दो बजे प्रस्थान कर रात 11:25 बजे गोंडा स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में जम्मूतवी-छपरा विशेष ट्रेन (05194) प्रत्येक बुधवार को चलेगी और रात 11:35 बजे गोंडा पहुंचेगी। यह ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना व जालंधर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे गोंडा के यात्रियों को उत्तर भारत के कई बड़े शहरों तक सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी। 19 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर, एसी थर्ड, एसी इकोनॉमी और एसी सेकेंड क्लास के डिब्बे शामिल होंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें