फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अधूरी तैयारियों के बीच शुरू हुई आईटीआई की पढ़ाई

Fri, 08 Nov 2024 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अधूरी तैयारियों के बीच जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में टाटा टेक्नोलॉजी की कक्षाएं शुरू हो गईं। संसाधनों की कमी व अव्यवस्थाओं के कारण प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य में तमाम परेशानी उठाना पड़ रही है। इसके चलते ही आईटीआई में रिक्त रह गई 203 सीटों में से सिर्फ 12 सीटों पर ही प्रवेश हुए। इस कारण आवेदन की तय समयावधि 30 अक्तूबर बीत जाने के बाद भी 191 सीटों पर प्रवेश न हो पाने से वह खाली रह गई हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से जिले में कुल 1748 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई गई। खाली रह गई सीटों पर प्रवेश के लिए 19 से 30 अक्तूबर तक पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर फिर आवेदन मांगे गए थे। गोंडा आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मिश्र ने बताया कि इस बार सबसे अधिक छात्रों को प्रवेश दिया गया। उन्होंने बताया कि अंतिम चरण 19 से 30 अक्तूबर तक तरबगंज आईटीआई में सबसे अधिक छह, गोंडा में पांच और करनैलगंज में एक सीट पर प्रवेश हो सका है।
इस दौरान अधिक से अधिक छात्रों के प्रवेश के लिए ग्राम प्रधानों के साथ ही आईटीआई के आसपास गांवों में जाकर आमजनों को जागरूक किया गया है। बावजूद इसके आईटीआई की सीटें खाली रह गईं। आईटीआई के शिक्षकों ने बताया कि सरफेस ऑर्नामेंट (कढ़ाई) ट्रेड की सभी 20 सीटों पर एक भी प्रवेश नहीं हो सका है।
विज्ञापन


इस बार तीन ट्रेडों में टाटा टेक्नोलॉजी के कोर्सों की पढ़ाई शुरू हुई है। संसाधनों के साथ ही बिजली की समस्या पढ़ाई में खास परेशानी बन रही है। प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मिश्र ने बताया कि बिजली मीटर लगाने के लिए कक्ष बनाया जाना है। इसके लिए बजट की मांग भी की जा चुकी है। जल्दी संसाधनों की कमी को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें