फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण विधायकों की बैठक को गलत ठहराना उचित नहीं : बृजभूषण

Sat, 27 Dec 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह 
विज्ञापन
गोंडा। कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने लखनऊ में हुई भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक का खुलकर समर्थन किया है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यदि किसी समाज के विधायक आपस में मिलते हैं, परिचय करते हैं, भोजन या चाय-पानी करते हैं और प्रदेश व देश की समस्याओं पर चर्चा करते हैं, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
विज्ञापन

बृजभूषण ने कहा कि ब्राह्मण समाज के विधायक यदि सामाजिक ताने-बाने, प्रदेश की स्थिति और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं तो इसे गलत ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी बैठकों में आपत्तिजनक क्या है, उन्हें इसमें कोई त्रुटि नजर नहीं आती। बृजभूषण ने उन्नाव दुष्कर्म कांड के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत मिलने का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सेंगर के खिलाफ साजिश रची गई थी और उनके साथ अन्याय हुआ। बृजभूषण ने दावा किया कि जिस तरह उनके खिलाफ वैश्विक साजिश रची गई थी, उसी तरह सेंगर को भी फंसाया गया। उन्होंने कहा कि कुलदीप को अदालत ने जमानत दी है और सभी को न्यायालय के फैसले का सम्मान करना चाहिए।

2029 में लोकसभा चुनाव लड़ने का फिर किया दावा
बृजभूषण ने 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं और आज भी दोहराते हैं कि वह चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि जनता स्वयं जुलूस निकालकर तय करेगी कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे। जहां से जनता का जुलूस निकलेगा, वहीं से वह चुनाव मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें