फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बारिश हुई नहीं, पसीने से भीगे लोग

Tue, 14 Jul 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर में मंगलवार को भी लोग बारिश की जगह पसीने से भीग गए। सुबह से खिली तेज धूप और दोपहर के समय उमस बढ़ने से लोग पसीने से तरबतर नजर आए। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


विभिन्न कामों में जुटे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। राजेश, उमेश, विष्णु, सुरेश शुक्ल, अनिल पांडेय, राजेंद्र यादव ने बताया कि पिछले चार-पांच दिन से मौसम बहुत अनुकूल था। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली थी। सोमवार को फिर उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। खेतों में काम कर रहे लोग भी निकलकर छांव में बैठने को मजबूर हो गए।
जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि हवा बंद होने से उमस बढ़ी है। बारिश का दौर चल रहा है। फिलहाल तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है। बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें