फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 निजी अस्पतालों में भी बने आइसोलेशन वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना की लड़ाई में जहां सभी जिलों के जिला अस्पतालों में व्यापक सुविधा मुहैया कराने की कोशिश की जा रही है वहीं अब निजी अस्पतालों को भी तैयार रहने को कहा गया है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि लगातार प्रदेश के अधिकांश जिलों में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लॉकडाउन के बाद जरूरत पड़ने पर इन अस्पतालों के वार्डों का उपयोग लिया जायेगा। इसलिए जिन अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है वहां आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिये गये थे।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में लगभग 60 से अधिक निजी अस्पताल पूरे जिले में संचालित हो रहे हैं। डीएम डॉ. नितिन बंसल के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गैरोला ने जिले के सभी प्राइवेट अस्पतालों को अपने अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाकर खाली रखने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि यदि कोरोना तीसरे स्टेज में पहुंचता है तो बड़ी संख्या में आइसोलशन वार्ड की आवश्यकता होगी। ऐसे में प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है। मौजूदा समय में जिले के सभी निजी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाकर खाली रखा गया है।
होटलों को भी अधिग्रहीत किया गया
यदि जिले में मरीज सामने आते हैं और संख्या बढ़ती है तो संक्रमण को फैलने से रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मरीजों की देखरेख में लगे चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी क्वारंटीन किये जाने की आवश्यकता है। इसलिए शहरी क्षेत्रों में भी कई होटलों को प्रशासन की ओर से अधिग्रहीत किया गया है। इन सभी होटलों को लोक निर्माण विभाग की ओर निर्धारित दरों पर ही इन होटलों को भुगतान किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें