फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खाद वितरण में मिली गड़बड़ी, नौ और दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Thu, 26 Jun 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए अमर उजाला की चल रही मुहिम का बड़ा असर हुआ है। बुधवार को दूसरे दिन भी कृषि विभाग की टीम ने 25 दुकानों की जांच की। अनियमितता मिलने पर नौ दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। चार दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को माई सिटी में मंत्री जी राजधानी ही नहीं, गोंडा में भी खाद की मनमानी कीमत शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। इसके बाद बुधवार को दूसरे दिन जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह की अगुवाई में टीम ने दुकानों की जांच की। मसकनवा के शुक्ला खाद भंडार पर स्टाॅक बोर्ड नहीं लगा मिला और न ही क्रय-विक्रय रजिस्टर मिला। ओवर रेटिंग की शिकायत भी मिली।
हथियागढ़ के दीपमाला खाद भंडार व अमित किसान सहायता केंद्र, गौरा चौकी के चंदन ट्रेडर्स व जायसवाल खाद भंडार पर पीओएस मशीन से बिक्री नहीं हो रही थी। स्टाॅक वितरण रजिस्टर भी नहीं मिला। यहां भी ओवर रेटिंग के मामले सामने आए। चंद्रदीपघाट स्थित ओम प्रकाश वर्मा खाद भंडार पर स्टॉक बोर्ड व रजिस्टर नहीं मिला तथा पीओएस मशीन से बिक्री नहीं हो रहा था। चंद्रदीप घाट के पटेल खाद भंडार के संचालक टीम को देखने के बाद दुकान का शटर गिराकर भाग गए। नौ दुकानों के लाइसेंस को निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन

वर्मा खाद भंडार मनकापुर में स्टॉक व वितरण रजिस्टर न होने के कारण, सिंह ट्रेडर्स बल्लीपुर में पीओएस मशीन से वितरण न होना व स्टॉक बोर्ड तथा रजिस्टर न होने के कारण, भोपतपुर स्थित किसान ट्रेडर्स व गौरा चौकी स्थित जायसवाल खाद भंडार की दुकान पर स्टॉक बोर्ड पर दर का उल्लेख न होना तथा पीओएस मशीन से वितरण न होने से दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस दिया है। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि सभी दुकानदारों को मानक के अनुसार ही खाद बांटें।


यहां है किल्लत
मसकनवा(गोंडा)। छपिया के साधन सहकारी समिति वीरापुर, नारायनपुर, सिसई, कर्मा, शीतलगंज ग्रांट, दरियापुर, बिछिया बौहान, तिरुखा बुजुर्ग सहित सहकारी संघ में यूरिया, डीएपी खाद नहीं है। किसान रोहित द्विवेदी, गंगाराम, रामजग, सुमिरन, मनोज आदि किसानों का कहना है कि धान की रोपाई शुरू हो गई है। सहकारी समितियों में खाद नहीं है। एडीओ सहकारिता राम सजीवन पांडेय ने बताया कि वीरापुर व सहकारी संघ मसकनवा में यूरिया डीएपी खाद आ गई है। बृहस्पतिवार से खाद वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें