फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जांच में फर्जी निकली शिकायत, बर्खास्त रोजगार सेवक बहाल

Thu, 05 Oct 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। विकासखंड झंझरी अन्तर्गत घरवाजोत ग्राम पंचायत में तैनात रोजगार सेवक राजू के खिलाफ वार्ड सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर पर डीएम से रोजगार सेवक को हटाने की शिकायत की गई थी। शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच सीडीओ को सौंपी थी। सीडीओ ने रोजगार सेवक के मामले को लेकर डीपीआरओ को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। शिकायत के बाद रोजगार सेवक को बर्खास्त कर दिया गया था। मगर डीपीआरओ की जांच में शिकायत फर्जी निकली, जिसपर उसको बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

डीपीआरओ लालजी दुबे ने बताया कि ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों के बयान दर्ज किए गए तो उन्होंने शिकायत करने की बात से इंकार कर दिया। वार्ड सदस्यों ने शपथपत्र देकर कहा कि उन लोगों ने रोजगार सेवक के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। जांच में शिकायत फर्जी मिलने पर घरवाजोत के रोजगार सेवक राजू सोनकर को बहाल कर दिया गया। अब वह पूर्व की तरह ग्राम पंचायत में कार्य करेगा। रोजगार सेवक राजू ने अपना 14 माह का बकाया मानदेय दिलाने व फर्जी शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत झंझरी सतीश तिवारी ने बताया कि रोजगार सेवक के खिलाफ डीएम से शिकायत की गई थी। शिकायत फर्जी पाई गई। इसी आधार पर उसकी संविदा बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें