फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की हुई जांच, मेधावियों को दिये चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सिंधी समाज गोंडा व रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को झूलेलाल धर्मशाला में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने डॉक्टरों को दवा के साथ व्यायाम करने की सलाह देने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए सदर विधायक ने अपने घर से गोंडा तक करीब 52 किलोमीटर साइकिल चलाकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

नगर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि दवाएं बुढ़ापे की साथी हैं, इसलिए डॉक्टर दवा के साथ व्यायाम की भी सलाह दें। उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं इसलिए वे जानते हैं कि डॉक्टर लोग अपने परिवार को समय कम दे पाते हैं। मरीजों की संख्या कम होगी तो डॉक्टर अपने परिवार को समय दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने घर विश्नोहरपुर से 52 किलोमीटर साइकिल से भ्रमण करते हुए गोंडा पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रभु झूलेलाल के सम्मुख नगर विधायक प्रति भूषण शरण सिंह एवं पूर्व चेयरमैन कमरुद्दीन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस दौरान डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रोगों से बचने के लिए कम से कम 45 मिनट का व्यायाम करना चाहिए, खाने में नमक और तेल का सेवन कम करें, घी तेल मक्खन से तले पदार्थ का त्याग करें। जांच शिविर में डॉ पंकज कुमार श्रीवास्तव, डॉ आनंद चेलप्पन, डॉक्टर आलोक अग्रवाल, डॉक्टर कर्नल, विकास श्रीवास्तव, डॉक्टर पीयूष रंजन, डॉक्टर अखिलेश गुप्ता ने लीवर, ब्लड प्रेशर, गुर्दा, हृदय एवं किडनी से संबंधित रोगों की 150 से अधिक मरीजों की जांच की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयप्रकाश लधवानी, जयराम दास लधवानी, जगदीश रायतानी, जगदीश साहनी, विजय रायचंदानी, उमेश चंगलानी, कैलाश लधवानी आदि लोग सम्मिलित रहे।
विज्ञापन

मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
इस अवसर पर 16 गरीब बच्चों को 6000 के चेक वितरित किए गए। धनराशि पाने वालों में साक्षी श्रीवास्तव, अंशिका श्रीवास्तव, श्रद्धा श्रीवास्तव, श्रुति श्रीवास्तव, आकांक्षा श्रीवास्तव, प्रियाजल चतुर्वेदी, रुचि राजपाल, ऋतिक श्रीवास्तव, मंजू मौर्य, कविता मिश्रा, प्रेरणा श्रीवास्तव, विपुल कुमार, कुशाग्र श्रीवास्तव, राहुल पटेल, समीक्षा त्रिपाठी, विनीता मोदनवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें