गोंडा के कटरा शिवदयालगंज में शहरी विकास समिति के अध्यक्ष बनाए सांसद जगदंबिका पाल का स्वागत करते ?
- फोटो : GONDA
गोंडा। केंद्र सरकार ने डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल को नगर शहरी विकास समिति का चेयरमैन बनाया है। रविवार को वह जब यहां से होकर बस्ती जा रहे थे, तो समर्थकों ने रास्ते में उनका स्वागत किया और बधाई दी। पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्श दात्री सदस्य व भाजपा नेता पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि सांसद जगदंबिका पाल का कटरा शिवदयालगंज में स्वागत किया गया। इस दौरान अमित श्रीवास्तव, रमेश, विवेक, संदीप मेहरोत्रा, एमएस,प्रियांशु, शुभम आदि मौजूद रहे।