फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गन्ना क्रय केंद्रों पर वसूली की शिकायत की जांच शुरू

Sat, 27 Dec 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक। गन्ना क्रय केंद्रों पर लोडिंग–अनलोडिंग के नाम पर किसानों से अवैध वसूली की शिकायत की जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को सहायक चीनी आयुक्त देवीपाटन मंडल एवं जिला गन्ना अधिकारी ने भटपी और चौथी परिहार गन्ना क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर जांच की। निरीक्षण के दौरान किसानों ने खुले तौर पर अवैध वसूली और घटतौली की शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति बलरामपुर के संचालक मंडल सदस्य तेज बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी थी। आरोप लगाया था कि क्रय केंद्रों पर किसानों से प्रति गाड़ी सौ रुपये तक लोडिंग–अनलोडिंग के नाम पर वसूले जा रहे हैं। शिकायत के बाद सहायक चीनी आयुक्त कुशल पाल सिंह एवं जिला गन्ना अधिकारी बलरामपुर संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान गन्ना तौल कराने आए किसानों ने अवैध वसूली व तौल में कमी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें