फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाइकों की भिड़ंत में इंटर के छात्र की मौत, एक गंभीर

Wed, 15 Oct 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अंकित यादव की फाइल फोटो
विज्ञापन
डुमरियाडीह/कटरा बाजार। बालेश्वरगंज-दुर्जनपुर घाट मार्ग पर डल्लापुर गांव के पास बुधवार दोपहर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें इंटर के छात्र अंकित यादव (17) निवासी सुक्खा पुरवा कटरा बाजार की मौत हो गई। वहीं दूसरे मोटर साइकिल चालक राजाराम (45) निवासी पयासीपुरवा गेड़सर बालेश्वरगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के दुल्लापुर तरहर गांव निवासी मामा महेश कुमार ने बताया कि अंकित उनके घर पर रहकर एमएस इंटर काॅलेज लालापुरवा में इंटर की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार को स्कूल टीचर के किसी काम से तरबगंज जा रहा था तभी बलेश्वरगंज-जमुनहा बाजार के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों को सीएचसी वजीरगंज पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सक ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, अंकित के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें