फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षाएं 24 जनवरी से एक फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने निर्देश जारी किया कि परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरा व वॉयस रिकॉर्डर से लैस विद्यालयों में ही कराई जाएंगी। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए नियुक्त बाह्य परीक्षकों की सूची, नियुक्ति पत्र व अन्य अभिलेखों का भली-भांति परीक्षण करें।
डीआईओएस ने सख्त निर्देश दिया कि अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में लापरवाही मिलने पर प्रबंधक व प्रधानाचार्य के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वित्तविहीन विद्यालयों में अनियमितता मिलने पर मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति की जाएगी।प्रयोगात्मक कार्यों से संबंधित छात्र-छात्राओं के प्रोजेक्ट व रिकॉर्ड विद्यालय में सुरक्षित रखे जाएंगे। बाह्य परीक्षक को उत्तर पुस्तिकाएं एक वर्ष तक अपने संरक्षण में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें