फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डेढ़ करोड़ से स्थापित होगी एकीकृत परियोजना

Fri, 05 Jun 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अंतर्गत सकरौरा स्थित कृषि महाविद्यालय ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए योजना बनाई है। इसके तहत मलौली स्थित 105 बीघे के फार्म पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये से अत्याधुनिक एकीकृत कृषि प्रणाली परियोजना स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

परियोजना में फसल उत्पादन के साथ डेयरी, बकरी, मुर्गी, बतख और मछली पालन को एक ही परिसर में शामिल किया जाएगा। इससे किसानों को अतिरिक्त आय के साथ वर्ष भर रोजगार मिलेगा। पर्यावरण अनुकूल इस मॉडल में कृषि अवशेषों और गोबर से जैविक खाद व बायोगैस तैयार की जाएगी। पशुओं के मूत्र से जैविक कीटनाशक बनेंगे, जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होगी और मिट्टी उपजाऊ बनेगी।
ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, वर्मी कंपोस्ट और नर्सरी की इकाइयां भी लगेंगी। इसके अलावा प्रशिक्षण केंद्र में 12 शिविर आयोजित होंगे। परियोजना का प्रभारी डॉ. प्रकाश यादव को बनाया गया है। अधिष्ठाता भानुप्रताप ने बताया कि प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा गया है। इसके मंजूर होने से किसानों के साथ करीब 300 छात्रों को प्रयोगात्मक कार्य करने का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें