फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एक हफ्ते में स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन हटाने के निर्देश

Sun, 26 Apr 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल के सभी परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को एक सप्ताह के अंदर हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं। आयुक्त दुर्गाशक्ति नागपाल ने मुख्य अभियंता से रिपोर्ट तलब करते हुए सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर प्रमाण पत्र जमा करने को कहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला के अभियान का संज्ञान लेते हुए नवागत आयुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। बीते 10 अप्रैल को पत्रकार रंजीत तिवारी (30) की मौत के बाद प्रकाशित खबरों के आधार पर आयुक्त ने देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता को स्कूलों से हाईटेंशन लाइन हटाने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
आयुक्त दुर्गाशक्ति नागपाल ने गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों में बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अभियान चलाकर स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइनें शीघ्र हटाएं। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने रघुकुल नगर में निरीक्षण किया और जेई, एसडीओ, एक्सईएन तथा अधीक्षण अभियंता को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने बताया कि गेहूं की कटाई पूरी होने के बाद तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर स्कूलों से हाईटेंशन लाइनें हटा ली जाएंगी। साथ ही झुके हुए खंभे सीधे किए जाएंगे और जर्जर तार भी बदले जाएंगे।
सवालों पर अधिकारियों के ये रहे जवाब
सवाल: जोन में आरडीएसएस योजना है, फिर भी जर्जर तारों से बिजली आपूर्ति हो रही है?
जवाब: बड़े पैमाने पर जर्जर तार हटाए जा चुके हैं। बाकी बचे तारों को हटाने का काम बिजनेस प्लान 2026-27 में प्रस्तावित है। इसके अलावा जिला नवीन विकास निधि से तार बदलने के प्रयास किए जाएंगे। इस काम के लिए एक महीने की डेडलाइन तय की गई है।
सवाल: रिहायशी इलाकों में हाईटेंशन लाइनों से हादसे का खतरा बना हुआ है?
जवाब: लाइनें पहले बनी थीं, बाद में लोग वहां घर बनाने लगे। फिर भी मौजूदा स्थिति को देखते हुए लाइनों को अंडरग्राउंड करने का प्रस्ताव भेजा गया है। अनुमोदन मिलते ही काम शुरू किया जाएगा।
सवाल: पैसा जारी होने के बावजूद स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइनें क्यों नहीं हटाई गईं?
जवाब: बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में स्कूलों से लगभग सभी हाईटेंशन लाइनें हटा दी गई हैं। गोंडा में प्रगति खराब रही है। अब विभाग सख्ती बरत रहा है। एक सप्ताह के अंदर गोंडा में भी लाइनें शिफ्ट कर दी जाएंगी।
सवाल: झुके खंभों के सहारे घरों में बिजली आपूर्ति हो रही है?
जवाब: संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई है। प्रत्येक जिले में दो-दो कार्यदायी संस्थाएं काम कर रही हैं। सर्वे चल रहा है। जहां जरूरत हो, नए खंभे लगाए जाएंगे और झुके खंभे सीधे किए जाएंगे। यह काम एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
सवाल: खुले में ट्रांसफार्मर रखे गए हैं, हादसा हो सकता है?
जवाब: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। सभी ट्रांसफार्मरों के चारों ओर सुरक्षा घेरा लगाया जाएगा। यह काम 15 दिनों के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें