फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने की जांच पूरी

Mon, 03 Nov 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा रेलवे स्टेशन से गोंडा कचहरी जा रही आरएमसी (रेलवे मटेरियल कंसाइनमेंट) मालगाड़ी के दो डिब्बे ट्रैक से उतरने की घटना की जांच पूरी हो गई है। वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी शिल्पी कनौजिया के निर्देशन में गठित पांच सदस्यीय जांच टीम ने रविवार को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

जांच टीम में संरक्षा, इंजीनियरिंग और सिग्नल विभाग के अधिकारी शामिल थे। टीम ने मौके पर ट्रैक की माप और तकनीकी परीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में रेल ट्रैक दुरुस्त पाया गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि जो दो डिब्बे पटरी से उतरे थे, उनमें से एक डिब्बे में यांत्रिक दोष की बात सामने आई है। क्षेत्रीय प्रबंधक शिवशंकर प्रसाद ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी है। अब उच्च अधिकारी रिपोर्ट का अध्ययन कर अंतिम कारण तय करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें