मसकनवा (गोंडा)। गौराचौकी-मसकनवा मार्ग पर हथियागढ़ बाजार में बुधवार की शाम को ट्रक की चपेट में आने से एक चार वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना बुधवार की शाम छह बजे की है।
प्रभारी निरीक्षक छपिया श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि हथियागढ़ निवासी ताज मोहम्मद की पुत्री सबा (4) घर से कुछ दूरी पर सड़क से आ रही थी। जो गौराचौकी से मसकनवा की तरफ जा रहे एक ट्रक की चपेट में आ गयी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रक व चालक को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया है। शव का पंचनामा भरवाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।