फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत

Fri, 03 Oct 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पसका। नाना के निधन पर माता-पिता संग ननिहाल गए हरखापुर निवासी डेढ़ वर्षीय आशू दूबे की बृहस्पतिवार सुबह फर्राटा पंखे के कटे तार से करंट लगने से मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

परसपुर के सुसुंडा भगवानदीन पुरवा निवासी जितेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि उनके पिता राम प्रह्लाद पांडेय का बुधवार को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया था। सूचना पर उनकी छोटी बहन हरखापुर निवासी शिंपी अपने पति बृजेश दूबे व मासूम बेटे आशू दुबे के साथ मायके आई थीं।
बृहस्पतिवार सुबह पिता के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। चारपाई पर लेटकर दूध पी रहा आशू उतरकर अपने पिता के पास जाने लगा। इसी दौरान फर्राटा पंखे के कटे तार पर पैर पड़ने से आशू करंट की चपेट में आकर झुलस गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से मां शिंपी, पिता बृजेश, नानी सुशीला, मौसी अंकिता, मामा जितेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें