गोंडा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के पाल्हापुर के आयरन पुरवा निवासी बच्चाराम यादव का पुत्र लवकुश (3) की शनिवार देर शाम गांव के समीप तालाब में डूबने से मौत हो गई।
बच्चाराम ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर तालाब है। शनिवार देर शाम लवकुश खेलते-खेलते वहां पहुंच गया। लवकुश तालाब में गिरा तो आसपास के लोगों ने देखकर शोर मचाया। बच्चाराम व परिजन वहां पहुंचे और लवकुश को तालाब से निकालकर तुरंत सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।