फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Tue, 07 Jul 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी/गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र में बकाया रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल युवक की पांच दिन बाद मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के पिपरा पदुम ठोरहंस गांव निवासी रामचंद्र ने बताया कि उनका 25 वर्षीय पुत्र रामकरन सुभागपुर स्थित एक सीमेंट गोदाम में मजदूरी करता था। उसी गोदाम पर सुखदेवपुरवा निवासी छोटकू यादव भी काम करता था। रामचंद्र के अनुसार छोटकू पर रामकरन के कुछ रुपये बकाया थे। कई दिनों से वह अपने पैसे मांग रहा था।
आरोप है कि दो जुलाई को इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर छोटकू ने रामकरन के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी घायल रामकरन को तालाब के किनारे छोड़कर मौके से भाग गगा। परिजनों को घटना की जानकारी अगले दिन तीन जुलाई को मिली। इसके बाद वे उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रामचंद्र की तहरीर पर पुलिस पहले ही आरोपी छोटकू यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चुकी थी। अब घायल की मौत के बाद पुलिस एफआईआर में हत्या से संबंधित धाराएं बढ़ाने की तैयारी कर रही है। प्रभारी निरीक्षक शमसेर बहादुर सिंह ने बताया कि घायल युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में आवश्यक धाराएं बढ़ाते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें