फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में सूचना तंत्र को करें मजबूत

Fri, 17 Jun 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
बैठक करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव का सूचना तंत्र अगर मजबूत नहीं होगा, तो जाहिर सी बात है क्राइम बढ़ेगा। इसलिए जितना हो सके, गांवों के सूचना तंत्र को मजबूत किया जाए, ताकि छोटी से छोटी घटना की जानकारी लोगों को समय पर मिल जाए। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति बार-बार समझाने के बाद भी शौचालय का उपयोग नहीं कर रहा है तो ऐसे लोगों से शौचालय निर्माण में लगी राशि की रिकवरी भी जरूरी है।
विज्ञापन


यह बातें शुक्रवार को जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने काफी विद कलेक्टर कार्यक्रम में विकासखंड रुपईडीह की ग्राम पंचायत केवलपुर की ग्राम प्रधान, सचिव, लेखपाल, रोजगार सेवक, सफाईकर्मी व बीट कांस्टेबल के साथ परिचर्चा के दौरान कहीं।

परिचर्चा में गांव की प्रधान किरन देवी ने एक कच्ची सड़क को पक्की करने का प्रस्ताव जिलाधिकारी के समक्ष रखा। इस पर डीएम ने सीडीओ से उस गांव का प्रस्ताव तैयार कराने को कहा। गांव में अपराध नियंत्रण के विषय पर डीएम ने बीट कांस्टेबल से जानकारी ली।
विज्ञापन


वहीं, कांस्टेबल से लेकर प्रधान व अन्य लोगों से गांव का सूचना तंत्र मजबूत करने को कहा। उन्होंने कहा कि जहां का सूचना तंत्र मजबूत होता है, वहां होने वाली हर अप्रिय घटना की जानकारी लोगों को पहले से मिल जाती है।

शौचालय के बाबत ग्राम प्रधान ने बताया कि उनके गांव में कुल 172 शौचालय बने हैं, जिसमें से प्रयोग केवल 143 शौचालय ही हो रहे हैं। इस पर डीएम ने बचे हुए लोगों को भी शौचालय का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने को कहा। 

प्रधान ने ग्राम पंचायत में एक नलकूप खराब होने, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न होने की समस्या बताई। जिस पर डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल इसकी पूरी रिपोर्ट देने को कहा। इसके अलावा डीएम ने तालाबों की स्थिति, नाली, मनरेगा की ओर से कराए गए कार्य, लोहिया आवास, इंदिरा आवास आदि विषयों पर भी चर्चा की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें