फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जन कल्याण शिविरों में दी गई योजनाओं की जानकारी

Mon, 15 Jun 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
इटियाथोक में जनकल्याण मेले में लोगों को संबो​धित करते विधायक विनय द्विवेदी व बभनजोत में आयोजित
विज्ञापन
मनकापुर/गौरा चौकी/इटियाथोक/वजीरगंज। भाजपा विधायक रमापति शास्त्री ने मनकापुर विकासखंड परिसर में सोमवार को आयोजित जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, आंगनबाड़ी व स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर यूपी सिंह, जनार्दन तिवारी, जगदेव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गौरा चौकी संवाद के अनुसार, छपिया व बभनजोत ब्लॉक मुख्यालय में जन कल्याण मेले के दूसरे दिन आंगनबाड़ी, पशु व कृषि विभाग के स्टॉल लगे। स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने परीक्षण कराकर दवाएं लीं। सैदापुर पीएचसी के शिविर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ने स्वास्थ्य जांच कराई। डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि 100 मरीजों को दवा दी गई। इस अवसर पर सुरेंद्र वर्मा, कविता श्रीवास्तव, राजा बाबू, संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
इटियाथोक ब्लॉक में जन कल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने शुभारंभ किया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने प्रदर्शनी लगाई। चिकित्सकों ने रोगियों का उपचार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवरहना, देवतहा, भवनियापुर उपाध्याय व भवानीपुर खुर्द में साफ-सफाई कर लोगों को पॉलीथिन का उपयोग न करने की सलाह दी। इस मौके पर रमेश वर्मा, राजेंद्र वर्मा, प्रेम प्रकाश, गोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वजीरगंज ब्लॉक सभागार में जन कल्याण शिविर के दूसरे दिन सोमवार को पूर्व राज्य मंत्री राम बहादुर सिंह ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. विजय बहादुर वर्मा, सतीश तिवारी, राहुल यादव, अंजनी सिंह आदि उपस्थित रहे।

इटियाथोक में जनकल्याण मेले में लोगों को संबोधित करते विधायक विनय द्विवेदी व बभनजोत में आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें