फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में चले देसी बम, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
1इटियाथोक (गोंडा)। निरंजननगर बेलभरिया गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान सुतली बम चलने से 8 लोग घायल हो गए। पुलिस ने आठों अभियुक्तों के खिलाफ बलवा मारपीट व विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने बताया कि ग्राम निरंजननगर बेलभरिया के नंदकिशोर तिवारी व अंजनी कुमार पांडे के बीच वर्ष 2001 से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

इसी विवाद को लेकर गुरुवार की देर शाम गांव के पास ही दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरु हो गई। इसी बीच दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर सुतली बम से हमला किया। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी इटियाथोक में उपचार कराया गया। उन्होंने बताया कि एक पक्ष से अभिषेक तिवारी, आशुतोष तिवारी, जिलेदार तिवारी, नंदकिशोर तिवारी, मनमोहन तिवारी, अभिनव तिवारी के खिलाफ बलवा, मारपीट व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व दूसरे पक्ष से अंजनी कुमार पांडे, अजय कुमार पांडे, अंबिका प्रसाद पांडे के खिलाफ मारपीट व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें