फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भारतीय संस्कृति में है दुनिया की समस्याओं का समाधान

Sat, 21 Nov 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान। 
विज्ञापन
गोंडा। केरल और बिहार के पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल भाव सबको एक-दूसरे से जोड़ना है। यहां व्यक्ति स्वयं को दूसरे से अलग नहीं मानता, बल्कि दोनों के बीच एकात्म भाव को महत्व दिया जाता है। दुनिया जहां 'अहम ब्रह्मास्मि' के सिद्धांत पर जोर देती है, वहीं भारतीय परंपरा 'जो मैं हूं, वही तुम हो' की भावना सिखाती है। दुनिया की अनेक समस्याओं का समाधान इसी सांस्कृतिक दृष्टिकोण में छिपा है।
विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल शुक्रवार को शहर में कई प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि तरक्की की राह में बाधक बनी व्यवस्थाओं और रूढ़ियों से बाहर निकले बिना सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। राजनीतिक परिस्थितियों पर टिप्पणी करने से बचते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 में राजनीति में आने के बाद से अब तक परिस्थितियों में काफी बदलाव आया है। मौजूदा समय में देश में हिंसा की घटनाओं में कमी आई है और महिलाओं के प्रति समाज के नजरिये में भी सुधार हुआ है।

नंद कुमार सिंह, अंकुर सिंह, रितेश सिंह, एम्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक मतलूब खां ने पुष्पगुच्छ भेंटकर पूर्व राज्यपाल का स्वागत किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, जेपी सिंह, हरिश्चंद्र पांडेय, सुरेंद्र सिंह और रामधन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें