फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में हुए हमले को लेकर बढ़ाई गई चौकसी

Mon, 27 Jul 2015 11:19 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के गुरुदासपुर में सोमवार को हुए आतंकी हमले को लेकर जहां पूरे देश में अलर्ट घोषित कर दिया गया है तो वहीं जिले में भी इसे लेकर सोमवार को रेलवे स्टेशन में सघन तलाशी अभियान चला। रेलवे स्टेशन से गुजरने वाले हर व्यक्ति की यहां आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने तलाशी ली।
विज्ञापन


 साथ ही ट्रेनों की भी जांच की। आरपीएफ इंस्पेक्टर एनके खां व जीआरपी इंस्पेक्टर लक्ष्मीनारायण यादव ने बताया कि सोमवार को गुरुदासपुर में आतंकी हमले के मद्देनजर अलर्ट जारी होते ही उनकी तरफ से जवानों को कई टुकड़ियों में बांटते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया था।

जीआरपी व आरपीएफ के जवान चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहकर हर एक स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इंस्पेक्टरों के मुताबिक डाग स्क्वायड की मदद से रेलवे ट्रैकों के अलावा स्टेशन परिसर की सघन जांच की जा रही है। यह अभियान 15 अगस्त चल चलेगा। वहीं, चौक-चौराहों समेत रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, होटल व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी चेकिंग कराई गई।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि सभी प्रमुख स्थानों पर चेकिंग कराई गई है। पुलिसकर्मियों को सतर्क कर दिया गया। हर एक संदिग्ध लोगों की निगहबानी कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें