फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को फसल बीमा का मिलेगा लाभ

Mon, 27 Jul 2015 11:16 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को खरीफ फसलों के बर्बाद होने पर फसल बीमा का लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से संचालित फसल बीमा योजना के लिए 31 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। सरकार की ओर से फसल बीमा योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत बीमे की प्रीमियम राशि जमा करने वाले किसानों को फसलों के नुकसान पर बीमे का क्लेम दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिन किसानों ने बैंक में बीमा प्रीमियम की कटौती करवा रखी है, उनकी फसल की कुल लागत पर पांच प्रतिशत प्रीमियम जमा किया जाता है। एक हेक्टेयर खेत में करीब 35 हजार रुपये की लागत आती है। इस पर पांच प्रतिशत बैंक में प्रीमियम जमा करने पर करीब 1500 रुपये का क्लेम मिलेगा।

फसल बीमा का लाभ पाने के लिए किसानों को थोड़ी जागरूकता दिखाने की जरूरत है। जिन काश्तकारों ने बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड बनवा रखे हैं, वह देख लें कि बैंक की ओर से फसल बीमा की प्रीमियम राशि काटी जा रही है कि नहीं। यदि नहीं कट रही है तो बैंक के अधिकारी से बात करें। इसके अलावा जिन किसानों ने केसीसी नहीं बनवाया है। वह भी फसल बीमा व प्रीमियम कटौती करने के लिए उस बैंक में आवेदन कर सकते हैं, जहां पर किसान का खाता खुला है।
विज्ञापन


रबी सीजन में किसानों को 60 लाख रुपये का मिला क्लेम
बीते रबी सीजन में फसल बीमा योजना के तहत जिले के 1375 किसानों को 60 लाख रुपये बीमा क्लेम के रूप में मिला है। बीमा योजना के तहत बैंकों ने किसानों से 32 लाख रुपये प्रीमियम के रूप में कटौती की थी।

फसल के आपदाओं में होने वाले नुकसान से किसानों को मदद के लिए सरकार की ओर से फसल बीमा योजना चलाई जा रही है। किसी भी सीजन में फसलों को 50 फीसदी से अधिक नुकसान होने पर मुआवजा दिया जाता है 0। कम क्षति होने पर बीमा प्रीमियम कटौती के मुताबिक किसान को उसका क्लेम दिया जाता है। - श्रवण कुमार, उप कृषि निदेशक गोंडा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें