फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अयोध्या की सीमा पर बढ़ी चौकसी, आज रात से रूट डायवर्जन

Sat, 22 Nov 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नवाबगंज के कटरा ​शिवदयाल चौराहे पर की गई बैरिकेडिंग। संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज। अयोध्या के श्रीराम मंदिर परिसर में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए गोंडा में चौकसी बढ़ा दी गई है। दिल्ली में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हैं। अयोध्या की सीमा से सटे क्षेत्र में रविवार रात से ही विशेष सुरक्षा प्रबंध और रूट डायवर्जन की तैयारी की गई है। एसपी विनीत जायसवाल ने अफसरों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि कटरा शिवदयालगंज से अयोध्या की ओर जाने वाले सभी वाहनों को रविवार देर रात से फोरलेन हाईवे की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। अयोध्या में आमंत्रित श्रद्धालुओं के लिए पुराने सरयू पुल के पास दुर्गागंज माझा में दो अस्थायी पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां से पैदल ही रामनगरी भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि कटरा शिवदयालगंज से अयोध्या और लोलपुर फोरलेन से अयोध्या सीमा तक कई संवेदनशील स्थानों को विशेष निगरानी में रखा गया है। सोमवार से अयोध्या की ओर जाने वाले हर वाहन और व्यक्ति की तलाशी होगी। अयोध्या सीमा पर तैनात पुलिस और सुरक्षा बलों को सघन वाहन चेकिंग और तलाशी के निर्देश दिए गए हैं। सरयू नदी में जल पुलिस की तैनाती के साथ ही ड्रोन कैमरों से निरंतर निगरानी की जा रही है। डॉग स्क्वॉड, मेटल डिटेक्टर और हाईटेक स्कैनिंग मशीनों से सुरक्षा जांच को और मजबूत किया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि 500 से अधिक पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड में हैं।
स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट, कर्मियों की छुट्टी पर रोक
गोंडा। अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। वैसे तो पूरे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट किया गया है, लेकिन अयोध्या की सीमा से सटे नवाबगंज, वजीरगंज व तरबगंज सीएचसी में विशेष प्रबंध किए गए हैं। चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। अपरिहार्य स्थिति में सीएमओ के स्तर से अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त जिले से चिकित्सकों की टीम भी अयोध्या ड्यूटी करने जाएगी। सीमावर्ती इलाकों में एंबुलेंस को लगाया जा रहा है, वहां एएलएस से लेकर अन्य एंबुलेंस को हाॅट स्पाट के तौर पर तैयार रखा जाएगा। इसके लिए एंबुलेंस सेवा से जानकारी मांगी गई है। इन अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता को लेकर निर्देश दिए गए हैं। एसीएमओ स्तर के अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे। वजीरगंज सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ल ने बताया कि कर्मियों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की गई है। मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं की सक्रियता को लेकर शनिवार को चिकित्साधीक्षक डॉ. डीएन सिंह ने हाॅस्पिटल मैनेजर दीक्षा द्विवेदी के साथ भ्रमण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अयोध्या में प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सतर्कता बरतने को लेकर कर्मियों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें