फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर करवाई पति की हत्या: मां बोली- गोली मार दो या फांसी पर लटका दो, हमसे नहीं मतलब

Sat, 22 Nov 2025 04:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में एक पत्नी ने शादी के सात दिन बाद ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। इस पर परिजनों ने युवती से संबंध तोड़ने का एलान किया है।
विज्ञापन
रुखसाना की मां शहीदुन निशां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के खोड़ारे के दौलतपुर ग्रांट के बैयनमवा पुरवा गांव पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। दरअसल, इसी गांव में पैदा हुई रूखसाना ने शादी के सातवें दिन ही प्रेमी के साथ मिलकर पति अनीस की शुक्रवार को हत्या कर दी।

विज्ञापन


शनिवार को रूखसाना की मां शहीदुन निशा ने कहा कि उसे कुछ भी नहीं पता था। उसे गोली मार दो या फांसी पर लटका दो। हमारे दिल में उनके लिए अब कोई जगह नहीं है। नवविवाहिता रुखसाना ने शादी के सातवें दिन बृहस्पतिवार की रात बस्ती के परशुरामपुर के वेदीपुर गांव निवासी पति अनीस (27) की हत्या करा दी। वह अपने ननिहाल के गांव में रहने वाले प्रेमी रिंकू कनौजिया से शादी करना चाहती थी।

ये भी पढ़ें - यूपी में अवैध घुसपैठियों के लिए बनाए जाएंगे अस्थायी डिटेंशन सेंटर, सीएम योगी का स्पष्ट निर्देश- सख्त कार्रवाई करें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'SIR के लिए बढ़ाया जाए समय...', अखिलेश बोले- जनता और मुद्दों में हारने लगे तो ले आए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन


मंसूबे में नाकाम होने पर प्रेमी के साथ मिलकर उसने खतरनाक साजिश रच डाली। हत्या के दो घंटे बाद ही पुलिस ने गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के बैयनमवा गांव की रहने वाली रुखसाना और उसके प्रेमी गौर थाना क्षेत्र के महुआ डाबर निवासी रिंकू कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें