काबगंज में शत प्रतिशत एसआईआर होने पर बीएलओ सम्मानित करते सपा नेता सूरज सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 को लेकर राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है। भाजपा व सपा ने बैठक कर लोगों को अपना फार्म भरवाने के प्रति जागरूक किया।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने सभी विधानसभा प्रभारी, संयोजक और टोली के सदस्यों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अभियान में लगातार सजगता और पूर्ण समर्पण से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि हर बूथ पर हेल्प डेस्क लगाकर फॉर्म तेजी से भरवाए जाएं और समय पर बूथ लेवल ऑफिसर तक पहुंचाए जाएं। बूथ एजेंट अपने बीएलओ से रोज यह जानकारी लें कि कितने फॉर्म जमा हुए और कितने फॉर्म डिजिटल हुए। इसके साथ ही उन्होंने शहर में मतदाताओं से भी भ्रमण करके संपर्क किया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी, अकबाल बहादुर तिवारी, महामंत्री जसवंत लाल सोनकर, राकेश तिवारी, आशीष त्रिपाठी, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, नीरज मौर्य, राजेश राय चंदानी, विद्याभूषण द्विवेदी, दीपक गुप्ता, वीना राय राजभर, राघवेंद्र ओझा सहित अन्य मौजूद रहे।
बीएलओ व सभासद को किया सम्मानित
- सपा नेता व गोंडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह ने बूथ संख्या 162 की बीएलओ नीलम श्रीवास्तव और सभासद फहीम सिद्दीकी को शत प्रतिशत डिजिटल फीडिंग पूरी होने पर सम्मानित किया। इसके साथ ही रकाबगंज, फैजाबाद रोड, जिगरगंज में मतदाताओं से संपर्क किया। नगर अध्यक्ष मदीन सिद्दीकी, प्रवक्ता जावेद अख्तर, मंटू जिमी बाबा उपस्थित रहे।