फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बालपुर टीम ने जीता पहला मैच

Mon, 08 Dec 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर। सीडीएस जनरल विपिन रावत की पुण्यतिथि पर डॉ. गौरव सिंह मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज चौरी चौराहा के मैदान पर सोमवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहला लीग मैच बालपुर व चंदवतपुर के बीच खेला गया। शुभारंभ एसपी विनीत जायसवाल ने किया। टॉस जीतकर बालपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 160 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में चंदवतपुर की टीम छह विकेट पर 134 रन ही बना सकी। बालपुर की टीम ने 26 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच विशाल सिंह को घोषित किया गया। आयोजक ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि वैभव सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान नीरज सिंह, हर्षवर्धन सिंह, शैलेंद्र शुक्ल, अजीत सिंह, धर्मपाल सिंह, नितिन सिंह, सोमेश शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें