फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रेशम कीट पालन से बढ़ेगी आय

Tue, 23 Jun 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से रेशम विभाग ने पहल की है। जिले की 40 महिलाओं सहित 50 किसानों के दल ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित केंद्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, बहरामपुर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने रेशम कीट पालन की आधुनिक तकनीकों और उत्पादन बढ़ाने के तरीकों की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

सहायक रेशम विकास अधिकारी प्रतिभा यादव ने बताया कि रेशम फार्म सुभागपुर की ओर से 40 महिलाओं व 10 पुरुष किसानों का दल 15 से 19 जून तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुआ। प्रशिक्षण में शहतूत की खेती, रेशम कीटों के पालन-पोषण, रोग प्रबंधन तथा गुणवत्तापूर्ण कोकून उत्पादन की तकनीकों की जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि रेशम कीट पालन कम लागत में अधिक लाभ देने वाला स्वरोजगार है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। प्रशिक्षण के दौरान किसानों से उत्पादन में आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा उनके समाधान बताए गए।
विज्ञापन

प्रतिभा यादव ने बताया कि विभाग की ओर से पात्र किसानों को रेशम कीट पालन गृह निर्माण के लिए 1.34 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाती है। प्रशिक्षण में ऐसे किसानों को शामिल किया गया, जो पहले से रेशम कीट पालन कर रहे हैं या इसे अपनाने के इच्छुक हैं।
प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटी महिलाओं ने बताया कि कृषि कार्यों के साथ रेशम कीट पालन अपनाकर वे परिवार की आय बढ़ाने का प्रयास करेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होने के साथ महिला सशक्तीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें