गोंडा। जेठ के अंतिम मंगलवार को जिलेभर में जगह-जगह सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिरों में गूंजते बजरंगबली के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जिला मुख्यालय स्थित नई व पुरानी हनुमानगढ़ी में भी बजरंगबली का स्तुति गान किया गया। महिला अस्पताल में कर्मियों ने भंडारे का आयोजन किया। भाजपा के जिलामंत्री उमेश शुक्ल ने अग्रसेन चौराहे पर भंडारा किया।
करनैलगंज संवाद के अनुसार, नगर व ग्रामीण इलाकों में प्याऊ लगाकर हलुआ-पूड़ी सहित विभिन्न व्यंजन और शरबत का प्रसाद बांटा गया। बीआरसी परिसर में सुंदरकांड पाठ के बाद हुए भंडारे का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल व बीईओ सुशील कुमार सिंह ने पूजन कर किया। एसडीएम नेहा मिश्रा ने करीब एक घंटे तक श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। बीएसए अमित सिंह ने भी शिक्षकों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। गांधी नगर में रंजन शुक्ल के संयोजन में आयोजित भंडारे का शुभारंभ पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने किया। धौरहरा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भी देर शाम तक भंडारा चला। इस मौके पर सीमा पांडेय, दिनेश सिंह, देवेंद्र सिंह, तेज बहादुर सिंह, चितरंजन त्रिपाठी, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
मनकापुर के बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा हुआ। श्रद्धालुओं को हलुआ, पूड़ी, छोला, बूंदी और शरबत बांटा गया। चकचका दास, खाकी दास, बानगढ़, बाबा बागेश्वर और लंगूर बाबा मंदिर में भी प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश सोनी, वैभव सिंह, हरीश पांडेय, यूपी सिंह, कमलेश पांडेय, गोपी हांडा, पंकज श्रीवास्तव, किशन पांडेय आदि मौजूद रहे। मसकनवा के बाबा पटेश्वरनाथ मंदिर पतिजिया में बजरंगबली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ हुई। इस अवसर पर डॉ. डीएम त्रिपाठी, परमेश्वर शरण पांडेय, जय गोविंद पांडेय, उमाशंकर गिरि, मुकेश पांडेय, राकेश पांडेय आदि उपस्थित रहे। पसका के दुरौनी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। सहजौरा के सम्मय माता मंदिर, परसपुर कस्बा, त्योरासी और डेहरास में भी भंडारे हुए। इस मौके पर सत्यदेव मिश्र, मनोज पांडेय, वेदप्रकाश पाठक, अंजनीलाल पांडेय आदि शामिल रहे। हलधरमऊ के सोनवार स्थित बालाजी धाम और दत्तनगर के हनुमान मंदिर में भी भंडारा हुआ। इस अवसर पर विनोद बाबा, भानु प्रताप मिश्र, जितेंद्र मिश्र, गिरिजा प्रसाद मिश्र, सुशील कुमार, केशवानंद आदि मौजूद रहे। इटियाथोक के हनुमान मंदिर चौराहे पर प्रसाद वितरण हुआ। महराजगंज, गांधी चबूतरा, सदाशिव, रमवापुर नायक, पारासराय, नौवागांव, नारे महरीपुर, गिलौली और सुभागपुर बाजार में भी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मोहन लाल गुप्त, रिंकू मोदनवाल, पिंटू सोनी आदि उपस्थित रहे।
कटरा बाजार के हनुमानगढ़ी मंदिर में भी भंडारा हुआ। प्रबंधक राजू रस्तोगी ने बताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में भक्तों ने पूड़ी, सब्जी, छोला-चावल और शरबत का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर उमाकांत, हर्ष, हरीश, ओम, प्रियांशु आदि मौजूद रहे। खरगूपुर नगर पंचायत के बस स्टॉप, चौक शिव मंदिर, तिवारी टेंट हाउस और भंगहा चौराहा पर हनुमान मंदिर के पास हलुआ, पूड़ी-सब्जी और बूंदी बांटी गई। रुपईडीह ब्लॉक मुख्यालय परिसर के मंदिर में सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारा हुआ। इस मौके पर योगेश द्विवेदी, गिरजेश पटेल, राधेरमण प्रजापति, रमेश मिश्र, जय चंद्र वर्मा, जाह्नवी तिवारी, नंदिनी मौर्या, नेहा कुशवाहा, विजय बहादुर गुप्त आदि उपस्थित रहे। विश्नोहरपुर के महंगूपुर स्थित हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। पूर्णाहुति व आरती के बाद भंडारा शुरू हुआ, जो शाम तक चला। इस मौके पर जयकृष्ण पांडेय, संयम पांडेय, अभिषेक पांडेय, अवध भूषण, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। जयप्रभाग्राम के रूदापुर धाम स्थित हनुमानगढ़ी में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। सुंदरकांड पाठ के बाद श्रद्धालुओं ने आरती में हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
बेलसर कस्बे में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन हरिश्चंद्र सिंह उर्फ हरि ने किया। सुरेंद्र नाथ पांडेय और रवींद्र नाथ पांडेय ने श्रद्धालुओं को हलुआ-पूड़ी का प्रसाद वितरित किया। व्यापार मंडल के ब्लॉक मंत्री रामकुमार गुप्त ने भी कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
छेदीपुरवा में भंडारे में प्रसाद बांटते लोग व करनैलगंज बीआरसी में प्रसाद बांटतीं एसडीएम नेहा मिश