गोंडा। शिक्षा क्षेत्र झंझरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोकलपुर में बुधवार को सीडीओ अंकित जैन ने टेबल टेनिस इंडोर हॉल व ओपन जिम का उद्घाटन किया। सीडीओ ने कहा कि ओपेन जिम व इंडोर टेबल टेनिस हॉल से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अच्छा मंच मिलेगा, जिससे वह प्रदेश स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकेंगे।
सीडीओ ने विद्यालय में स्वयं के खर्च से कंप्यूटर लगवाकर बच्चों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने वाले पूर्व सैनिक श्याम सुंदर तिवारी की विशेष सराहना की। कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के विजेता बच्चों व स्टेट लेवल खिलाड़ियों को खेल किट, प्रमाणपत्र तथा मेडल वितरित किए गए। सम्मानित खिलाड़ियों में आराध्या, महक, पारुल, शिवानी, अंशी, पल्लवी, आसनी, प्रियंका, आंचल, खुशी, विभा, रीचा, सनी, शिवा, रत्नेश, निखिल, शिवांश व शनि शामिल रहे।