फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एसआईआर में छूटे पात्रों काे मतदाता सूची में शामिल कराएं

Wed, 24 Dec 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में लोकसभा व विधानसभा की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में पात्रों का नाम छूटने पर डीएम प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। बुधवार दोपहर तक एसआईआर में जहां दो लाख मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है। वहीं, 4.74 लाख मतदाता सूची से बाहर हो चुके हैं। 26 जनवरी को एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


डीएम प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों से कहा कि एसआईआर की गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान दिया जाए। कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर न होने पाए। नोडल अधिकारी बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ समन्वय स्थापित कर पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल कराएं।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे और अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो।
विज्ञापन

घर-घर जाकर सत्यापन, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृतक मतदाताओं के नाम हटाने तथा स्थानांतरित मतदाताओं के विवरण में संशोधन जैसे कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी नोडल अधिकारी नियमित रूप से प्रगति की मॉनिटरिंग करें और किसी भी समस्या या बाधा की जानकारी तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय को दें।
निर्वाचन से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा सके। इस दौरान एडीएम आलोक कुमार व निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

कट सकता है नाम न करें देरी
एसआईआर में सिर्फ दो दिन ही शेष हैं। ऐसे में मतदाता अपने बीएलओ से जानकारी हासिल कर लें। डीएम ने कहा कि एसआईआर के प्रति आमजन को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मतदाता विवरण की जांच कर आवश्यक सुधार करा सकें। प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क व डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करने पर विशेष बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें