फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मिशन शक्ति केंद्र का लोकार्पण

Sun, 19 Oct 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
वजीरगंज थाने में आयोजित मिशन श​क्ति कार्यक्रम में एडीजी मु​था अशोक जैन व अन्य। स्रोत: पुलिस मीड
विज्ञापन
वजीरगंज/डुमरियाडीह। गोरखपुर जोन के एडीजी मुथा अशोक जैन ने रविवार को थाना परिसर में मिशन शक्ति कार्यालय का लोकार्पण किया। एडीजी ने कहा कि इससे महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। बाद में उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से संवाद किया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति केंद्र की महिला हेल्प डेस्क की आरक्षी अनीता सोनकर से एडीजी ने समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अपराध एवं कानून-व्यवस्था की जानकारी भी ली। आईजी अमित पाठक ने महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। मिशन शक्ति अभियान के तहत बेहतरीन कार्य करने वाली मिथलेश विश्वकर्मा, पिंकी देवी, गीता देवी, अंतिम सिंह, सोनम सिंह, सरिता आदि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। एसपी विनीत जायसवाल ने एडीजी व आईजी को भगवान श्रीराम की मूर्ति भेंट की। इस अवसर पर एएसपी राधेश्याम राय, सीओ यूपी सिंह, यशवंत सिंह, अभय सिंह, राधेश्याम यादव, वेदराम यादव, प्रवीण सिंह, रामकेश भारती, विक्रमादित्य आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें